फिश एकवेरीयम और ज्योतिष

क्या आप जानते हैं घर मे एक्वेरियम रखना शुभ क्यों होता है।
किस प्रकार एक सही एक्वेरियम आपके नव गृहों का उपचार सहज ही कर देता है ओर क्यों इसे समृद्धि का कारक भी कहा जाता है।

हम सभी जानते है कि हमारा शरीर रूपी जीवन पंच तत्वों पृथ्वी आकाश अग्नि वायु ओर जल से मिलकर बना है और आकाशीय पिंडों यानी नव गृहों से संचालित है।

एक एक्वेरियम में इन सभी का समावेश होता है जिसे हमारे जीवन से जोड़कर देखा जाता है।

इसके पैंदे में रखे गये पत्थर पृथ्वी तत्व को, पानी जल तत्व को, ऑक्सीजन के लिए लगाए गए यंत्र वायु तत्व को, पानी की ऊपरी सतह या ऊपरी खाली जगह आकाश जिसमे विभिन्न गैसे होती है। जीवन के लिए तीन चीजें मुख्य है- हवा ,पानी प्रकाश तो एक्वेरियम में भी गर्मी और प्रकाश की व्यवस्था होती है जो हमे सूर्य से मिलता है।

इसमें बुध से संबंधित कारक आर्टिफिसियल या ओरिजनल पौधे होते।

किसी भी फिश को मीन राशि का प्रतीक माना जाता है जिसका स्वामी गुरु यानी वृहस्पति होता है साथ ही गोल्डन कलर या पीले कलर की फिश को भी गुरु का कारक माना जाता है।

शुक्र इसमें सजावट के लिए काम मे लिए गए सामान।

शनि के लिए काली फिश की अनिवार्यता।

चंद्रमा का कारक इसमे पानी होता ही है।

इसमे उत्पन्न तरंगें राहु से ही तो संबंधित है।

केतु की तुलना प्रत्येक फिश की लहराती हुई पूंछ (टेल) स्वयं फिश का लहराकर चलना। हमारे द्वारा फिश को दिया जाने वाला दाना भी तो केतु के उपचार में आता है।
फिल्टर होकर बहता पानी एक्वेरियम की प्रत्येक चीजें किसी न किसी प्रकार से नव गृहों से संबंधित है, ये सभी मिलकर हमारे नव गृहों को सही करने, उपचारित करने में सहायक है, ओर वास्तु के अनुसार इसे उत्तर दिशा में रखना वास्तु दोष का निवारण होना आदि इत्यादि, इसीलिए घर मे रखा एक्वेरियम सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है।

डेकोरेशन के साथ ही एस्ट्रोलॉजिकल उपाय वास्तु दोष निवारण और सौख भी पूरा होता है घर मे आगंतुको को आकर्षित भी करता है। तैरती हुई फिश को देखने मात्र से तनाव दूर होकर मन को शांति मिलती है, बच्चे खुश होते है।

इसे बंद कमरे, बैडरूम में या रसोई में इसलिए नही रखा जाता क्योंकि इसका पानी फंगस युक्त और अशुद्ध होता है, तथा इससे कम मात्रा में लेकिन हानिकारक गैसें अमोनिया ओर नाइट्रोजन भी निकलती है जो कि कुछ पानी मे घुल जाती है शेष बाहर निकल जाती है। इसीलिए नियमित रूप से पानी बदलना तथा इसकी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है।

ज्योतिषीय संबंधी सलाह ओर सही एक्वेरियम के लिए संपर्क(wup) करें।

राजीव थानवी
सुप्रभातम-ग्रुप (9414604540)
moc.liamg|puorgmatahbarpus#moc.liamg|puorgmatahbarpus

Unless otherwise stated, the content of this page is licensed under Creative Commons Attribution 3.0 License